Tuesday 18 February 2020

गुनगुना पानी है वरदान

अधिकतर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते है तो आपको जल्द ही अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। एक स्वस्थ्य शरीर के लिए रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना अनिवार्य है। आइए, पानी कब और कैसे पीना है, से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार करते हैं-

1. मोटापा - गुनगुना पानी वजन घटाने में बहुत मददगार होता है। रोज़ सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू व एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर स्लिम होता है।

2. बुखार व दर्द - बुखार, सिरदर्द व बाॅड़ी-एक में गुनगुना पानी लाभदायक होता है।

3. टांसिल्स - गले में टांसिल्स होने पर या गला खराब होने पर गुनगुने पानी में 7 चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की परेशानी में शीघ्र आराम मिलता है।

4. कब्ज़ एवं गैस - नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात में खाने के बाद गुनगुने पानी के सेवन से कब्ज़ एवं गैस से राहत मिलती है। नित्य एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च व काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है, भूख भी खुलकर लगती है। सुबह जल्दी उठकर खाली पेट कम से कम 3-4 गिलास गुनगुना पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया तेज होती है और खाने का डीकंपोजीशन बढ़ता है।

5. जुकाम - जुकाम में गुनगुना पानी पीने से कफ और सर्दी शीघ्र दूर होते हैं।

6. ब्लड सर्कुलेशन व स्वस्थ हृदय - नित्य गुनगुना पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है एवं ह्रदय भी स्वस्थ रहता है।

7. पथरी - अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परेशान हैं तो वह सुबह शाम दोनों समय भोजन करने के पश्चात एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन अवश्य ही करें।

8 एजिंग - उम्र से पहले बुढ़ापा आना यह एक बड़ी समस्या है। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से प्रीमेच्योर एंजिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

9. टॉक्सिन्स - नित्य गुनगुना पानी पीने से शरीर में उपस्थित टॉक्सिन्स यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते है।

10. त्वचा रोग - गुनगुना पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ रहती है, त्वचा में कील-मुहाँसे, पिंपल्स, छोटे-छोटे दाने-फुन्सियां निकलती हैं तो नित्य सुबह-शाम एक गिलास गुनगुना पानी चाय की तरह चुस्कियाँ लेते हुए पीना शुरू कर दें। इससे आपकी त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ दूर हो जाएंगी तथा आपकी त्वचा चमकने भी लगेगी।

11. दिन के समय ज्यादा पानी पीएं और शाम होते-होते इसकी मात्रा कम कर दें। रात को सोने से पहले तीन घूंट पानी ही पीएं। खाना खाने से कम-से-कम 30 मिनट पहले एवं भोजन करने के 1 घंटे बाद पानी पीने से पाचन सही होता है।

12. किसी भी तरह की एक्सरसाइज करें तो थोड़ी मात्रा में पानी पी लें। इससे आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिलेगी। जब घर से बाहर निकल रहे हों तो पानी पीकर ज़रूर निकलें।

Sunita Patel Ajmera
(Dietician / Nutritionist)
Food & Nutrition Department
Imperial Hospital & Research Centre, Shastri Nagar, Jaipur
+91-9351145050, 7568537996
https://www.imperialhospitalindia.com 

1 comment:

  1. में इसका प्रयोग 20 वर्ष से कर रहा हूँ परिणाम सकारात्मक है आप भी करे!

    ReplyDelete