Monday 17 September 2018

Food Poisoning May Be Deadly (फूड़ पॉइज्‍निंग जानलेवा हो सकती हैै)

Food poisoning is very common in summer and rainy season, we must not take it easy. Sometimes it may be dangerous and deadly, so we must be very cautious about food poisoning especially in the rainy season.
(गर्मी व बरसात के मौसम में फूड पॉइज्‍निंग होना एक आम बात है, लेकिन कभी भी इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें। कई बार यह खतरनाक व जानलेवा भी साबित होता है, अतः बरसात के मौसम में तो इस रोग से सावधान रहना बेहद जरूरी है।)

Symptoms : In case of more than one sudden vomits and loose motions, O.R.S. water must be intake even you are at home. This is the common symptoms of food poisoning. If it is difficult to walk because of frequent vomits and loose motions, then you must immediately consult a doctor.
(लक्षण : अचानक एक-दो बार उल्टी व दस्त होने पर घर में ही ओ.आर.एस. का पानी ले लेना चाहिए। यह फूड़ पॉइज्‍निंग के सामान्य लक्षण होते है, लेकिन यदि लगातार उल्टी दस्त हो और चलना फिरना भी मुश्किल हो तो तुरन्त डॉक्‍टर की सलाह लेनी चाहिए।)

Threat in Children : Children's immunity-system is weak comparatively. That's why food poisoning attacks quickly on children. The symptoms and consequences of food poisoning in adults and children are different. Vomiting is usual in children; while stomach pain is usual in case of adults. Frequent vomiting in children results in dehydration, so we should not get so late in case of children's food poisoning.
(बच्चों में ख़तरा ज्यादा : बच्चों में इम्यूनिटी-सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम होती है, इसलिए फूड पॉइज्‍निंग जल्दी हमला करती है। बच्चों व बड़ों की फूड़ पॉइज्‍निंग में अन्तर होता है। बच्चों को उल्टी ज्यादा होती है, जबकि बडों में पेट दर्द के मामले ज्यादा देखे जाते हैं। बार-बार उल्टी होने से बच्चों में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए बच्चों के मामले में देरी नहीं करनी चाहिए।)

Home Remedies : If there is not much effect of food poisoning, then some home remedies can also be tried. First of all we should intake ORS water. If ORS water is not available, put one pinch of salt and one spoon sugar in one glass of boiled water, and intake this solution at every hour intervals. Also intake butter milk and lemon water to meet the shortfall of sodium and water in our body. Rice amylum, sago amylum and rice with amylum are very beneficial in case of loose motion.
(घरेलु नुस्खे : फूड़ पॉइज्‍निंग का असर अगर बहुत ज्यादा नहीं है तो कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाए जा सकते हैं। सबसे पहले ओ. आर. एस.  का घोल लेना चाहिए। यदि ओ. आर. एस. नहीं हो तो हर एक घंटे के अन्तराल पर एक गिलास उबले पानी में एक चुटकी नमक और एक चम्मच चीनी ड़ालकर पिलाना चाहिए। शरीर में सोडियम व पानी की कमी पूरी करने के लिए छाछ व शिकंजी भी देते रहें। दस्त होने पर साबुदाने का मांड़, चावल का पानी और मांड़ वाले चावल देने चाहिए।)

Rescue Solution : The main reason behind food poisoning is often the bacteria and toxins present in food items, so hygiene, cleanliness and sense of well-eating are the best ways to rescue. Due to polluted water in summer and rain, chances of food poisoning increase. It would be better to intake home-made meals and boiled water in these two seasons. Avoid eating market food, especially the food items from street vendors. As soon as the symptoms of food poisoning are visible, patients should be given adequate fluid; so that there is no dehydration. The food poisoning bacteria cannot survive in boiling and properly cooked things; resulting in very less probability of this disease. Therefore, it is advisable to take properly cooked and boiled food.
(बचाव ही समाधान : फूड़ पॉइज्‍निंग अक्सर खाने पीने की चीजों में मौजूद बैक्टिरिया और टॉक्सिन्‍स से होती है, इसलिए खाने-पीने में स्वच्छता व समझदारी ही बेहतर उपाय है। गर्मी व बरसात में पानी गंदा होने की वजह से फूड़ पॉइज्‍निंग के अवसर बढ़ते है। बेहतर यह होगा कि इस मौसम में घर का बना खाना और उबला पानी ही काम में लें। बाहर का खाना विशेषकर ठेले की चीजें खाने से बचें। फूड़ पॉइज्‍निंग होते ही मरीज को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देने चाहिए, ताकि डी-हाईड्रेशन नहीं हो। उबली व ठीक से पकी चीज़ों में यह बैक्टिरिया जीवित नहीं रह पाते, जिससे यह बीमारी नहीं होती है। इसलिए ठीक से पका व उबला हुआ भोजन लेने की सलाह दी जाती हैं।)

Some Rescue Measures :
1. Properly wash the vegetables and fruits. Avoid half-cooked vegetables and meals.
2. Drink only boiled water. Avoid street vendor and spicy food items.
3. Meat, eggs, etc. should be bought from hygienic shops.
4. Store food items as prescribed on its label, always keep refrigerator clean.
5. Wash hands properly before & after cooking food, and take full care of hygiene in the kitchen too.
(बचाव के कुछ उपाय :
1. सब्जियाँ व फल अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें। अध-पकी सब्जियों व भोजन से परहेज करें।
2. उबला पानी ही इस्तेमाल करें। ठेले के खाने व ज्यादा मसालेदार खाने से बचें।
3. मांस-मछली व अण्‍ड़े जैसी चीज़ें हमेशा साफ़ सुथरी दुकान से ही लें।
4. चीजों को उनके लेबल के मुताबिक ही स्टोर करें, फ्रिज को हमेशा साफ सुथरा रखें।
5. खाना बनाने से पहले और बाद में हाथ धोएं तथा रसोई में भी स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें।)

Sunita Patel Ajmera
(Dietician / Nutritionist)
Food & Nutrition Department
Kutumbh-Care Imperial Hospital, Shastri Nagar, Jaipur
+91-9351145050, 7568537996

No comments:

Post a Comment